{"_id":"5f00b5a88ebc3e42c94d8537","slug":"mahesh-the-great-martyr-of-baiswara-merges-with-the-five-elements-raibaraily-news-lko529181823","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसवारा के सपूत शहीद महेश पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसवारा के सपूत शहीद महेश पंचतत्व में विलीन
विज्ञापन
लालगंज के बनपुरवा गांव में गंगातट पर शहीद सबइंस्पेक्टर महेश यादव को गार्ड आफ आनर देेते पुलिस कर्?
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कानपुर में मुठभेड़ में शहीद हुए बैसवारा के सपूत सब इंस्पेक्टर महेश यादव की अंत्येष्टि शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव बनपुरवा में हुई। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शहीद को सजल नेत्रों से अंतिम विदाई दी। शवयात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोग भारत माता की जय, शहीद महेश यादव अमर रहें... के नारे लगा रहे थे। बनपुरवा गांव गंगा तट पर स्थित है। जिस बागीचे में महेश खेले और बड़े हुए थे, उसी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने गंगा तट पर शहीद महेश यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बड़े बेटे विवेक ने पिता को मुखाग्नि दी।
डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी स्वप्निल ममगाई ने भी शनिवार सुबह बनपुरवा गांव पहुंचकर शहीद एसआई महेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद बनपुरवा के शहीद महेश यादव की शवयात्रा शनिवार सुबह उनके घर से गंगा तट के लिए रवाना हुई। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने भी शहीद की अर्थी को कंधा दिया।
इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामअभिलाष, एएसपी नित्यानंद राय, एसडीएम जीतलाल, सीओ इंद्रपाल सिंह, पूर्व मंत्री व सपा नेता सुनील साजन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, रामबहादुर यादव, रामसेवक वर्मा, पारुल वाजपेयी, पूर्व विधायक आशा किशोर, नगर पंचायत चेयरमैन रामबाबू गुप्ता सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। गंगा तट पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने शहीद महेश यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद को अंतिम विदाई देने आए लोगों ने भारत माता की जय, महेश यादव अमर रहें... के नारे भी लगाए। बेटे की अर्थी को कंधा देते पिता देवनारायण को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। प्रशासन में अंत्येष्टि को लेकर पहले ही तैयारियां कर रखी थीं। शहीद को बड़े बेटे विवेक ने मुखाग्नि दी।