{"_id":"622e368d6a77c25185008cd1","slug":"maharajganj-liquor-case-rasuka-on-three-accused-including-pradhan-raibaraily-news-lko62165508","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज शराब कांड, प्रधान समेत तीन आरोपियों पर लगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज शराब कांड, प्रधान समेत तीन आरोपियों पर लगा रासुका
विज्ञापन
रायबरेली। विंडीज ब्रांड की देसी शराब पीने से हुई 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने प्रधान समेत तीन आरोपियों पर रासुका लगाया है। यह पहला मौका है, जब शराब माफिया गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपियों का शराब माफिया गैंग पंजीकृत किया है। माना जा रहा है कि महराजगंज शराब कांड प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों पर भी जल्द रासुका लगेगी।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर और मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ गांव में जनवरी में विंडीज ब्रांड की देसी शराब पीने से महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी।
मामले में दुकानदार धीरेंद्र बहादुर सिंह, ठेका संचालक धीरेंद्र सिंह, सेल्समैन राम प्रताप यादव के अलावा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पोखरा निवासी विनय जायसवाल, गौतोना निवासी अनिल जायसवाल, रायपुर निवासी अजीत सिंह उर्फ अन्नू वर्मा, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारू निवासी संदीप जायसवाल समेत अन्य अवैध शराब से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
हालांकि बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कस्बा निवासी शराब माफिया गैंग का सरगना नवीन जायसवाल अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पिंडारी खुर्द गांव के ग्राम प्रधान कुंवर प्रवीण सिंह उर्फ केतन, आदमपुर गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ राजन और पोतराम का पुरवा मजरे मर्दानपुर गांव निवासी एवं शराब दुकानदार धीरेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।
अवैध शराब के मामले में इस तरह की पहली कार्रवाई है। डेढ़ साल पहले तत्कालीन एसपी स्वप्निल ममगाई के समय में हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को जलाकर मार दिया गया था।
उस मामले में आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई थी। इन सभी के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। अवैध शराब के धंधे में प्रयोग किए जाने वाले वाहनों को भी जल्द जब्त किया जाएगा।
प्रधान के खिलाफ दर्ज हैं पांच मुकदमे
एसपी बताते हैं कि ग्राम प्रधान कुंवर प्रवीण सिंह के खिलाफ अवैध शराब की बिक्री करने समेत पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अखंड प्रताप सिंह, जबकि धीरेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। एसपी का कहना है कि इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जा रही है, ताकि इस तरह की घटना करने की कोई हिम्मत न जुटा सके।
नए जिला आबकारी अधिकारी की तैनाती नहीं
करीब दो माह बाद भी नए जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी निरीक्षक सदर की तैनाती नहीं हो सकी है। महराजगंज शराब कांड में तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्य, आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया था।
दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। मौजूूदा समय में उप आबकारी आयुक्त लखनऊ विजय मिश्रा को जिला आबकारी अधिकारी के रूप में प्रभार के तौर तैनात किया गया है। वहीं आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार की जगह पर ऊंचाहार के आबकारी निरीक्षक राजेश गौतम को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
महराजगंज शराब कांड मामले में पिंडारी खुर्द गांव के ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। इनके वाहनों के जब्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इन सभी का शराब माफिया गैंग भी पंजीकृत किया गया है। मामले में फरार शराब माफिया गैंग के सरगना नवीन जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
श्लोक कुुमार, एसपी