फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mafia

दबिश देने गई शराब माफिया का पुलिस टीम पर हमला, पथराव, वाहन तोड़ा

Sat, 29 May 2021 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Mafia
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के थुलरई गांव में अवैध शराब बनने की सूचना पर शुक्रवार रात दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफिया ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे लेकर दबंगों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

जान से मारने की नियत से टीम पर जमकर पथराव किया। पुलिस का वाहन तोड़ दिया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह तालाब में कूदकर जान बचाई। पथराव में एक महिला सिपाही को चोटें भी आईं हैं। सूचना पर कई थानों की फोर्स व पीएसी पहुंची तो स्थिति संभली।
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर एसपी श्लोक कुमार ने भी गांव पहुंचकर मामले की जांच की। मामले में 18 लोगों को नामजद करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के थुलरई गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई जाती है। अवैध शराब बनाने वाले माफिया की धरपकड़ के लिए रात में पुलिस टीम गांव पहुंची थी।
बताते हैं कि जैसे ही पुलिस टीम ने माफिया को पकड़ने के लिए उनके घर घुसने का प्रयास किया, लाठी-डंडों से लैस शराब माफिया ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस का वाहन तोड़ डाला।
एसआई राजवीर सिंह, कांस्टेबल हरिशंकर वर्मा, कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल दीपक कुमार व महिला कांस्टेबल राखी भटनागर ने तालाब में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो सभी की जान बच पाई। महिला सिपाही को गंभीर चोटें आईं हैं। बाद में पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह व एसडीएम डलमऊ विजय कुमार मौके पर पहुंचे।
जगतपुर थानेदार अजीत कुमार विद्यार्थी के अलावा ऊंचाहार, डलमऊ, गदागंज थाने की पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंच गई। मौके पर पीएसी भी बुला ली गई।
एसपी ने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 18 लोग नामजद हैं। वहीं 20 अज्ञात लोगाें के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एफआईआर दर्ज, पांच धंधेबाज गिरफ्तार
कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि दरोगा राजवीर सिंह की तहरीर पर 18 लोग नामजद, जबकि 15-20 अज्ञात अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इसमें रंजीत सिंह, जियालाल पासी, श्रीमती, सुंदरा पासी, चंद्रकली को गिरफ्तार किया है। वहीं देशराज, सतीश, अजय, अमर, सनी, राजबहादुर, गुड्डू, अखिलेश, मंगल, विकास, कलावती, नीलू, भगवानदीन आदि फरार हैं। ये सभी थुलरई गांव के ही रहने वाले हैं।

अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम थुलरई गांव गई थी। तभी शराब माफिया ने पुलिस टीम पर पथराव किया। मामले में एफआईआर दर्ज कराकर पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ डलमऊ की अगुवाई में एक टीम गठित कर दी गई हैं। पुलिस टीम पर हमला करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed