{"_id":"719e10c08653912474178c3b96363d2d","slug":"madamji-now-let-rahul-marry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम जी, अब तो राहुल की शादी करा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम जी, अब तो राहुल की शादी करा दीजिए
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैडम जी, अब तो राहुल की शादी करा दीजिए। कब तक अपने ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ लेती रहेंगी। गुरुवार को भुएमऊ गेस्ट हाउस से सोनिया जैसे ही बाहर निकली, उनका काफिला रोककर अमरनाथ व अन्य ग्रामीणों ने यह बातें कहीं तो सोनिया हंस पड़ीं।
राही के रतंसीपुर गांव निवासी अमरनाथ यहीं पर आश्रम बनाकर रहते हैं। गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे जैसे ही सोनिया का काफिला गेस्ट हाउस से बाहर आया, अमरनाथ व अन्य दौड़ पड़े।
इस पर सोनिया ने काफिला रुकवा दिया और उनकी बात सुनी। अमरनाथ ने बताया कि नहरों में पानी नहीं आ रहा है। फसलें सूख रही हैं। इसके लिए कुछ कीजिए। आश्रम के सुंदरीकरण के लिए भी मदद मांगी।
विज्ञापन
इसी बीच अमरनाथ ने कहा मैडम राहुल गांधी की शादी करा दीजिए, कब तक आप जिम्मेदारी अपने सिर पर लेंती रहेंगी। अमरनाथ की यह बात सुन सोनिया गांधी हंस पड़ीं। इसके बाद शाम करीब पांच बजे सोनिया फुरसतगंज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।