फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Madamji, now let Rahul marry

मैडम जी, अब तो राहुल की शादी करा दीजिए

Fri, 11 Sep 2015 12:03 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
मैडम जी, अब तो राहुल की शादी करा दीजिए। कब तक अपने ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ लेती रहेंगी। गुरुवार को भुएमऊ गेस्ट हाउस से सोनिया जैसे ही बाहर निकली, उनका काफिला रोककर अमरनाथ व अन्य ग्रामीणों ने यह बातें कहीं तो सोनिया हंस पड़ीं।
विज्ञापन


राही के रतंसीपुर गांव निवासी अमरनाथ यहीं पर आश्रम बनाकर रहते हैं। गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे जैसे ही सोनिया का काफिला गेस्ट हाउस से बाहर आया, अमरनाथ व अन्य दौड़ पड़े।
विज्ञापन


इस पर सोनिया ने काफिला रुकवा दिया और उनकी बात सुनी। अमरनाथ ने बताया कि नहरों में पानी नहीं आ रहा है। फसलें सूख रही हैं। इसके लिए कुछ कीजिए। आश्रम के सुंदरीकरण के लिए भी मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच अमरनाथ ने कहा मैडम राहुल गांधी की शादी करा दीजिए, कब तक आप जिम्मेदारी अपने सिर पर लेंती रहेंगी। अमरनाथ की यह बात सुन सोनिया गांधी हंस पड़ीं। इसके बाद शाम करीब पांच बजे सोनिया फुरसतगंज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed