फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lover couple ate poisonous substance due to non-marriage

शादी न होने पर प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत

Tue, 21 Sep 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lover couple ate poisonous substance due to non-marriage
ऊंचाहार। शादी न होने पर प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र गंगागढ़ गांव निवासी अरविंद कुमार का पूरे गुलाब मजरे कंदरावां गांव की रहने वाली नीतू से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

लड़की के घरवाले युवक के घर गए और बेटी की शादी का प्रस्ताव रखा। दहेज में मोटरसाइकिल लेने की बात सामने आई। लड़की के घरवाले बाइक देने को तैयार थे। बताते हैं कि इसके बावजूद युवक की मां शादी से इंकार कर रही थी।
विज्ञापन

युवक अपनी मां को मनाता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। इससे नाराज होकर युवक रविवार देर शाम युवती के गांव पहुंचा और उसे बुलाकर पूरे पांडेय गांव के पास खेत में दोनों ने जहर खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। किसी ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवाले दोनों को सीएचसी ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवती का इलाज चल रहा है।

ग्राम प्रधान नागराज ने बताया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हुई। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed