{"_id":"614a23688ebc3ebd6b0d2bf7","slug":"lover-couple-ate-poisonous-substance-due-to-non-marriage-raibaraily-news-lko596627365","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी न होने पर प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी न होने पर प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत
विज्ञापन
ऊंचाहार। शादी न होने पर प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र गंगागढ़ गांव निवासी अरविंद कुमार का पूरे गुलाब मजरे कंदरावां गांव की रहने वाली नीतू से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
लड़की के घरवाले युवक के घर गए और बेटी की शादी का प्रस्ताव रखा। दहेज में मोटरसाइकिल लेने की बात सामने आई। लड़की के घरवाले बाइक देने को तैयार थे। बताते हैं कि इसके बावजूद युवक की मां शादी से इंकार कर रही थी।
युवक अपनी मां को मनाता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। इससे नाराज होकर युवक रविवार देर शाम युवती के गांव पहुंचा और उसे बुलाकर पूरे पांडेय गांव के पास खेत में दोनों ने जहर खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। किसी ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी।
विज्ञापन
घरवाले दोनों को सीएचसी ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवती का इलाज चल रहा है।
ग्राम प्रधान नागराज ने बताया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हुई। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी कराई जा रही है।