{"_id":"62b4bb0fcf4d1027a83a2777","slug":"looted-raibaraily-news-lko636547463","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की आईडी दिखाकर कपड़ा दुकानदार से एक लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की आईडी दिखाकर कपड़ा दुकानदार से एक लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस की आईडी दिखाकर दो बदमाशों ने लखनऊ के एक कपड़ा दुुकानदार से एक लाख रुपये लूट लिए।
दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
लखनऊ जिले के अहियागंज सरायं अगासिर निवासी विशाल तिवारी की लखनऊ में ही कपड़े की दुकान है। वह किसी काम के सिलसिले में गुरुवार को रायबरेली आया था।
ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो में बैठकर कहीं जा रहा था। तभी मंशा देवी मंदिर के पास दो लोग बुलेट से आए और उन्होंने ऑॅटो रोक ली। पुलिस की आईडी दिखाकर खुद को पुलिस कर्मी बताया और उसका सामान चेक करने लगे। विरोध करने पर बोले कि तुम्हारे पास जाली नोट हैं।
इस दौरान बदमाशों ने एक लाख रुपये निकाल लिए और भाग गए। कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
भाजपा नेता के साथ मारपीट, 25 हजार रुपये लूूटे
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक भाजपा नेता के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि 25 हजार रुपये भी लूट लिए गए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शहर क्षेत्र के मटिहा निवासी भाजपा के नगर मंत्री (पश्चिमी) सुमित त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बस स्टेशन चौराहे पर कपड़े की दुकान है। एक दुकानदार कूूड़ा-कचरा उनकी दुकान के पास फेंक देता था।
उन्होंने विरोध किया था। बस इतनी सी बात पर रिलाइंस इलेक्ट्रॉनिक के संचालक शाहिद अख्तर व एक अन्य ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।
मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी दी। साथ ही उनसे 25 हजार रुपये छीन लिए गए। जानकारी मिलते ही अन्य भाजपा नेता कोतवाली पहुंच गए और मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि रिलाइंस इलेक्ट्रॉनिक के संचालक शाहिद अख्तर व एक अन्य के खिलाफ मारपीट, लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।