फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   loot

सर्राफ से आठ लाख की लूट का खुलासा, चार शातिर बंदी

Fri, 04 Nov 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
loot
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शारदा नहर पुल के पास सर्राफ से आठ लाख के जेवर की हुई लूट का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया। वारदात में शामिल चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिरों के पास से अवैध शस्त्र, सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शातिरों के खिलाफ मिल एरिया थाना में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सर्वोदय नगर निवासी सर्राफ अनिल वर्मा की मिल एरिया क्षेत्र के राही में त्रिमूर्ति ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 29 अक्तूबर की रात वह दुकान बंद करके घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान शारदा नहर पुल के पास शातिरों ने बाइक से आ रहे सर्राफ को रोककर असलहे के बल पर आठ लाख के जेवर व नगदी लूट लिए थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद मिलएरिया एसओ रेखा सिंह ने पड़ताल की। सर्विलांस टीम को इसमें लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार को लुटेरे व मिलएरिया थाना क्षेत्र के राही निवासी मुस्तकीम खान उर्फ मोनू गुर्दा, मोहम्मद गुलफाम, भटपुरवा निवासी महेंद्र प्रताप यादव और अजरा उर्फ संगम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने शातिरों के पास से एक बाइक, बरामद की।
इसके अलावा दो अवैध शस्त्र, सोने की एक लॉकेट, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी हाथ कंगन, एक जोड़ी हाथफूल, दो जोड़ी पुरानी पायल, छह जोड़ी बिछिया, चांदी के सिक्के बरामद किए। शातिरों ने पूछताछ में अपराध करने के तरीके के बारे में जानकारी दी।

शातिर मुख्य रूप से सर्राफ व्यापारियों को ही टारगेट करके लूट की घटना को अंजाम देते हैं। घटना से कुछ दिन पहले से ही सर्राफ की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे देते हैं। पकड़े गए सभी शातिरों के खिलाफ मिल एरिया थाने में पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed