{"_id":"612a5f838ebc3e7a012f9bd2","slug":"loot-raibaraily-news-lko593150274","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर क्षेत्र के ग्रिबशाह का पुरवा में घर में घुसकर एक महिला के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि किसी को बताने पर तमंचे से जान से मारने की धमकी दी गई। यही नहीं सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज ने उल्टा पीड़ित पक्ष को ही धमकाना शुरू कर दिया।
महिला का आरोप है कि चौकी इंचार्ज पुलिस से जहां राजस्व से संबंधित मामले में दिलचस्पी दिखाते हैं। मामला सीओ सदर तक पहुंचा तो उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
ग्रिबशाह का पुरवा की रहने वाली मालती यादव का आरोप है कि वह अपनी चाची के साथ नवनिर्मित मकान में रहती है। 24 अगस्त को महानंदपुर के रहने वाले कुछ लोग आए और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर तमंचा लगा दिया। धमकी दी गई कहीं बताओगो तो जान से मार देंगे। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग आए तो हमलावर फरार हो गए। महिला का कहना है कि हमलावर उसके मकान में कब्जा करना चाहते हैं।
सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज उल्टा हम लोगों को ही परेशान करने का काम कर रहे हैं। उधर, सीओ सदर महिपाल पाठक का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल लाइंस इंचार्ज की भूमिका की जांच भी कराई जाएगी।