{"_id":"60c24e7b8ebc3eb6015ed75a","slug":"loot-raibaraily-news-lko581867218","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला के झुमके लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के झुमके लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के झूमके लूट लिए। बदमाशों के झपट्टा मारने से कान के पास महिला को गंभीर चोटें आईं हैं।
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग गए। सूचना देने के बाद भी कोतवाली पुलिस देर से मौके पर पहुंची। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
डलमऊ के ठाकुरद्वारा पखरौली निवासी महेशपाल की पत्नी पूर्णिमा पाल अपने पिता प्रभाकर लाल के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने मायके सबीसपुर अरखा ऊंचाहार के लिए निकली थी।
विज्ञापन
जैसे ही वह गयादीन मौर्य महाविद्यालय के समीप पहुंची पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने महिला के दोनों कान से झुमके नोच लिए, जिससे उसके कान फट गए। बाइक सवार झुमका नोचकर वन विभाग के बगल से निकले रास्ते से भीमगंज की तरफ भाग निकले।
दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित के इसकी सूचना सबसे पहले अपने पति महेश को दी गई और उसके बाद सूचना डलमऊ पुलिस को दी। लेट पहुंची पुलिस ने निशानदेही के आधार पर जांच करने के क्रम में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से घटना की तहरीर नहीं दी गई है। सूचना पर तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।