फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   loot

बाइक सवार सराफा व्यवसायी के साथ लूट का प्रयास

Sun, 25 Apr 2021 07:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
loot
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार सराफा व्यापारी के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। विरोध पर हेलमेट से उसकी पिटाई भी कर दी। चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक लुटेरे भाग निकले। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रायबरेली रोड प्रज्ञा नर्सरी के सामने रहने वाले व्यापारी अरुण कुमार सोनी की महराजगंज कस्बे में वार्ड नंबर आठ में ज्वैलरी शॉप है। अरुण ने बताया कि वह शनिवार शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक से वापस घर लौट कर रहा था।
विज्ञापन

तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोग उसकी बाइक के बगल में आए और बाइक रोककर चाबी निकाल ली। इसके बाद बैग छीनने का प्रयास किया। उसने बताया कि बैग में 25 से 30 हजार रुपये नगदी के अलावा सोने, चांदी के जेवर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े। तब लुटेरे ने लोगों को आते देख हेलमेट से उसके सिर पर कई प्रहार किए और भाग निकले। व्यापारी ने बताया कि अगर लोग न दौड़ते तो लुटेरे उसका सामान लूट ले जाते। भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर कोतवाली महाराजगंज में दे दी है। कोतवाली प्रभारी शरद कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed