{"_id":"66337a1f91179267270acd7b","slug":"loksabha-election-2024-bjp-declared-candidate-on-raebareli-seat-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: भाजपा ने रायबरेली सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, दिनेश सिंह को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: भाजपा ने रायबरेली सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, दिनेश सिंह को दिया टिकट
Thu, 02 May 2024 05:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 May 2024 05:45 PM IST
सार
भाजपा ने गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली सीट पर दिनेश सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। दिनेश सिंह शुक्रवार को पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह।
- फोटो : X: @BJP4UP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट पर पार्टी ने दिनेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दिनेश सिंह शुक्रवार को भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। बीते कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा इस सीट पर वरुण गांधी को उतारकर कांग्रेस उम्मीदवार के सामने चुनौती खड़ी कर सकती है पर अब सब स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन
इसी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है। हालांकि, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना था कि भाजपा कांग्रेस उम्मीदवार को देखकर ही अपना प्रत्याशी घोषित करेगी पर भाजपा ने पहले ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
रायबरेली में पांचवें चरण में मतदान होना है। कल नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में कहा जा रहा है कि देर शाम तक कांग्रेस प्रत्याशी की भी घोषणा हो सकती है। रायबरेली से दलित उम्मीदवार होने के भविष्य के फायदे भी बताए गए हैं। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि जल्द ही सस्पेंस खत्म हो जाएगा। अभी दोनों सीट पर उम्मीदवार के नाम की अधिकृत सूचना नहीं मिली है। जो भी उम्मीदवार होगा, पार्टी का हर कार्यकर्ता उसके साथ रहेगा।
विज्ञापन