फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Locks of 11 shops were broken in a night

एक ही रात टूटे 11 दुकानों के ताले, 10 लाख का माल उड़ाया

Sun, 16 Jan 2022 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Locks of 11 shops were broken in a night
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने 11 दुकानों का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। एक ही साथ कई दुकानों के ताले टूटने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस रात्रिगश्त में ढिलाई कर रहे हैं। इससे चोरी की वारदात हुई।
सूचना पर पहुंचे थानेदार विनय कुमार सिंह ने पड़ताल की। थानेदार ने पुलिस कर्मियों को रात्रिगश्त में सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।
रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राही बाजार है। शनिवार देर शाम व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घरों को चले गए।
देर रात चोरों ने एक के बाद एक दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। चोरों ने शिवम सोनी की कपड़ा, योगेश मिश्रा की किराना, संतोष कुमार गौड़ की कास्मेटिक, संजय कुमार यादव के मेडिकल स्टोर, मानवेंद्र सिंह के फुटवेयर, बृजेश कुमार के जनसेवा केंद्र, जय प्रकाश अवस्थी के ट्रेडर्स, शैलेंद्र मौर्य की दुकान, रमेश कुमार की इलेक्ट्रॉनिक, वीरेंद्र सोनी की सराफा समेत 15 दुकानों में चोरी की।
विज्ञापन

सभी दुकानों से नकदी, सामान मिलाकर लाखों की चोरी की। व्यापारियों ने जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। थानेदार का कहना है कि केस दर्ज किया जा रहा है। चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed