फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   lock Down

लॉकडाउन : कहीं दिखी ढिलाई तो कहीं सख्ती

Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
lock Down
सन्नाटे के बीच आते-जाते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन में दूसरे दिन रविवार को भी जिलेभर में दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कहीं पुलिस की सख्ती दिखी तो कहीं ढिलाई नजर आई।
विज्ञापन

गली-मोहल्लों में लोग अपने घरों के बाहर खेलते या टहलते भी नजर आए। पुलिस ने बेवजह बाहर घूम रहे लोगों पर शिकंजा कसा। किसी को समझाया और नसीहत दी तो किसी को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया। शनिवार की तरह रविवार को भी हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा। दवा की दुकानें खुली रहीं, जहां दवाएं लेने को लोग नजर आए। शहर के सबसे प्रमुख चौराहे घंटाघर और डिग्री कॉलेज चौराहे पर इक्का-दुक्का लोग आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने इन लोगों को रोककर पूछताछ की। अगर कोई सही वजह नहीं बता पाए तो फटकार लगाई। चेतावनी देकर घर वापस जाने को कहा। सुपर मार्केट में सुबह से लेकर दोपहर तक चेकिंग लगाई गई। इसी तरह पूरे शहर में पुलिस के वाहन फर्राटा भरते रहे, ताकि लाकडाउन का पालन कराया जा सके।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कोतवाल विनोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ डटे रहे। कई जगह वाहनों की चेकिंग भी की। अनावश्यक बाहर निकले लोगों से पूछताछ की।
कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दी। महराजगंज क्षेत्र के मुताबिक लॉकडाउन में पूरे क्षेत्र में सन्नाटा दिखा। लोग घरों में ही रहे।
बेवजह बाहर नहीं निकले लोगों को पुलिस ने समझाया। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में लॉकडाउन का असर दिखा, लेकिन मुख्य चौराहे पर लोगों की आवाजाही नजर आई।

सैनिटाइजेशन कराया और बांटे गए मास्क
ऊंचाहार/परशदेपुर। नगर पंचायत ऊंचाहार ने कस्बे की दुकानों को सैनिटाइज कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी बंटवा रही हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान नगर पंचायत नसीराबाद में सफाई अभियान चलाया गया। सैनिटाइजेशन भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed