फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   lock Down

2988 गरीबों को कर्ज देकर 10वें पायदान पर जिला

Sat, 13 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
lock Down
रायबरेली। लॉकडाउन के दौरान प्रभावित नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों के 2988 पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत डूडा से कर्ज उपलब्ध करवाया गया है। जिले में 5607 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जल्द ही लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। शासन स्तर पर हुई प्रगति की समीक्षा में जिला 10वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

डूडा की शहरी मिशन प्रबंधक नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी पटरी दुकानदारों को हुई। उन्हें अपने पैरों पर फिर खड़ा करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि संचालित की है।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र में 7941 पथ विक्रेताओं को योजना के तहत 10-10 हजार रुपये डूडा की ओर से कर्ज दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 5607 स्ट्रीट वेंडरों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऋण पास करके 2988 लोगों को 10-10 हजार रुपये का ऋण दिया गया है। इसी सप्ताह सभी को ऋण उपलब्ध करवा दिया जाएगा। प्रदेश में जिले का 10वां स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों की अब तक की प्रगति
नगर निकाय ऋण दिया गया
नगर पालिका रायबरेली 1721
नगर पंचायत बछरावां 204
नगर पंचायत नसीराबाद 288
नगर पंचायत सलोन 209
नगर पंचायत परशदेपुर 142
नगर पंचायत डलमऊ 104
नगर पंचायत लालगंज 153
नगर पंचायत ऊंचाहार 107
नगर पंचायत महराजगंज 60
कुल 2988
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को कर्ज दिलाने में जिला 10वें पायदान पर पहुंच गया है। अब तक 2988 स्ट्रीट वेंडरों को योजना के तहत 10-10 हजार रुपये का कर्ज दिलाया गया है। प्रगति बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।
- मुनेंद्र कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed