{"_id":"57055f8c4f1c1b216fc812cf","slug":"list-407-will-revert-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची तैयार, 407 शिक्षक होंगे रिवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची तैयार, 407 शिक्षक होंगे रिवर्ट
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में आरक्षण का लाभ लेकर प्रमोशन पाए 407 शिक्षकों को रिवर्ट करने की सूची तैयार कर ली गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची का सत्यापन कर 7 अप्रैल को रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पांच महीने बाद विभाग ने सूची तैयार की है। इसी सप्ताह संबंधित शिक्षकों को पदवनत करने का आदेश थमाया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 1997 से वर्ष 2012 तक आरक्षण का लाभ पाकर प्रोन्नति पाए अनुसूचित जाति-जनजाति के कर्मियों, अधिकारियों व शिक्षकों को पदावनत करने का आदेश सुनाया था। कुछ विभागों में आदेश का अनुपालन हो चुका है।
लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग में 407 शिक्षकों को पदवनत करने के लिए पांच महीने बाद सूची तैयार की गई है। पूर्व में ही शासन से पत्र आ गया था, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही के कारण सूची अब तक तैयार नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
समय से बीईओ ने ऐसे शिक्षकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई थी। यह यह सूची तैयार हो गई है। पांच महीने बाद बीएसए कार्यालय ने आरक्षण का लाभ उठाकर पदोन्नति पाने वाले 407 शिक्षकों की सूची तैयार कर ली है। यह सूची खंड शिक्षा अधिकारियों को दोबारा जांच के लिए दी गई है।
सात अप्रैल को सूची वापस करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे शिक्षकों को तत्काल पदवनत आदेश दिया जा सके। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों से वर्ष 1997 से वर्ष 2012 तक आरक्षण का लाभ पाए शिक्षकों की सूची तैयार कराई गई है।
इसी सप्ताह 407 शिक्षकों को पदवनत किए जाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।