फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Leakage in pipeline water not reaching homes

पाइप लाइन में लीकेज, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

Sun, 05 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Leakage in pipeline water not reaching homes
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गौरा हरदो गांव में लगी पानी की टंकी शोपीस बनी हुई है। लीकेज की समस्या के चलते घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब से पानी की सप्लाई शुरू हुई, तब से कोई न कोई समस्या बनी रहती है। पानी की टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दी गई है, लेकिन अब तक कोई काम नहीं कराया गया है। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरा हरदो में लगी पानी की टंकी से गौरा हरदो, मवई, बड़ा पुरवा, भोपाल सिंह का पुरवा समेत 22 पुरवों को पानी की सप्लाई होती है। इस पानी की टंकी का निर्माण दो साल पहले कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी मोटर में खराबी रहती है तो कभी पाइप लाइन लीकेज होने से पानी की आपूर्ति बंद है। उधर, ग्राम प्रधान कुमकुम देवी ने बताया कि पानी की टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर की गई, इसका कोई लिखित पत्र नहीं मिला है।
जलापूर्ति शुरू न हुई तो करेंगे धरना प्रदर्शन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की जलापूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीण सोनू दीक्षित, राजेंद्र कुमार, राजीव प्रताप सिंह, संतोष गुप्ता ने बताया कि पानी टंकी के निर्माण से लेकर पाइन लाइन बिछाने में मनमानी की गई, यही वजह है कि लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मजबूर होकर ग्रामीणों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की है।

ग्राम पंचायत से कराई जाएगी मरम्मत
पानी की टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर हो चुकी है। मेंटेनेंस का काम ग्राम पंचायत स्तर से कराया जाना है। पानी की सप्लाई क्यों नहीं पहुंच रही है। इसके लिए अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
-हरिशचंद्र गुप्ता, बीडीओ, दीनशाह गौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed