फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lathi charge after altercation, 19 people injured

Raebareli News: कहासुनी के बाद चटकीं लाठियां, 19 लोग घायल

Fri, 06 Mar 2026 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lathi charge after altercation, 19 people injured
रायबरेली। जिले में तीन दिनों के भीतर हुईं मारपीट की घटनाओं में 19 लोग घायल हो गए। कहीं भूमि विवाद तो कहीं पर रंजिश में लोग एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कंडौरा गांव निवासी शुभम गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे रघुवीरगंज बाजार अपनी दुकान पर थे। रंजिश में कंडौरा निवासी राजा अंसारी अपने साथी दिलशाद कुरैशी, आबिद, नदीम के साथ दुकान पर पहुंचे और उनकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक, पट्टी रहस कैथवल गांव में बुधवार को होली के बीच किसी बात से नाराज होकर आलोक उपाध्याय, अचल उपाध्याय, प्रिंस उपाध्याय, पियूष मिश्रा, अमन उपाध्याय व प्रशांत उपाध्याय ने गांव के सोनू उपाध्याय को लाठी से पीट दिया। गांव के हिमांशु उपाध्याय वीडियो बनाने लगे तो उन्हें भी पीट दिया। इसी तरह पूरे बाबा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी बृजेश मौर्य की गांव के रामप्रताप से भूमि विवाद में मंगलवार को कहासुनी हो गई। इसके बाद रामप्रताप व अन्य ने बृजेश कुमार के घर चढ़ाई कर दी। दरवाजे बैठे उनके चाचा जमुनालाल पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बचाने आई उनकी भतीजी शिवानी को भी पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि राम प्रताप, शिव प्रताप, कुलदीप व गेंदालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हलोर प्रतिनिधि के मुताबिक महराजगंज क्षेत्र के पूरे बिलास मजरे जमुरावां गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को गांव के ही सत्यम ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर की टक्कर से कुआं का जगत टूट गया। पीड़ित ने टूटी जगत की मरम्मत को कहा तो सत्यम के भाई शिवम ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई मां कमलेश कुमारी और चचेरा भाई सुनील, भाभी शिवकांती को भी पीटा। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक रजौली गांव निवासी राम सजीवन व राजाराम सगे भाई हैं। बृहस्पतिवार को भूमि के बंटवारे को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। इनमें रामसजीवन व उनकी पत्नी संतोष कुमारी घायल हो गईं। राजाराम को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चकमलिक भीटी ग्राम निवासी जनकदुलारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में गांव के कुछ लोग घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर लाठी-डंडों से उनके बेटे राहुल को पीट दिया। बीच बचाव करने आए जेठ बंसी, भतीजे योगश, कुलदीप, संदीप तथा पड़ोसी रामकरण को भी पीटा। पुलिस ने गांव के सुंदरलाल, हीरालाल, गोविंद कुमार, मोहन, गौरव, महेंद्र कुमार, लक्ष्मी शंकर, ब्रजेश, शिवशरण, रवि शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक बरमजीतपुर मजरे नारायनपुर गांव के हिम्मत सिंह, वंदना सिंह और आयुष ने मंगलवार को भूमि विवाद में तारा देवी की पिटाई कर दी। इससे महिला का सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed