फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lalganj Zone crowned overall champion

Raebareli News: लालगंज जोन बना ओवरआल चैंपियन

Sun, 11 Oct 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 11 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lalganj Zone crowned overall champion
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के मैदान पर आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता म
रायबरेली-लालगंज। माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय 75वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) परिसर के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 378 अंक हासिल कर लालगंज जोन ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि 150 अंकों के साथ गौरा जोन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के 600 से अधिक बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया। सब-जूनियर बालक वर्ग में लालगंज जोन 47 अंकों के साथ प्रथम और गौरा जोन 28 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। सब-जूनियर बालिका वर्ग में लालगंज जोन ने 40 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सदर जोन 37 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग में लालगंज जोन 81 अंकों के साथ पहले और गौरा जोन 42 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग में लालगंज और गौरा जोन ने 43-43 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में लालगंज जोन 107 अंकों के साथ प्रथम और सदर जोन 26 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग में लालगंज जोन ने 60 अंक हासिल कर पहला और सलोन जोन ने 36 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ओवरऑल चैंपियन बनने पर लालगंज जोन के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 80 से अधिक खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के मैदान पर आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता म

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के मैदान पर आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed