फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Labourer dies after failing to get a bed at AIIMS

Raebareli News: एम्स में नहीं मिला बेड, मजदूर ने दम तोड़ा

Sun, 04 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 04 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies after failing to get a bed at AIIMS
गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के पासी का ताल मजरे सतांव गांव में सड़क हादसे घायल श्रमिक की मौत के बा
सतांव। सतांव। गुरुबख्शगंज क्षेत्र के सतांव गांव में सड़क हादसे में घायल एक मजदूर की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने एम्स में बेड न मिलने का आरोप लगाया है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। गांव निवासी 22 वर्षीय ललई बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे बाइक से दवा लेने सतांव कस्बा गए थे। लौटते समय गांव के पास रायबरेली-गुरुबख्शगंज मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में ललई गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। ललई को पहले सीएचसी जतुआटप्पा ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें एम्स भेजा गया।
विज्ञापन


छह माह पहले हुई थी शादी
भाई सुशील ने बताया कि एम्स में बेड न होने के कारण ललई को भर्ती नहीं किया गया। परिजनों ने उसे लखनऊ ले जाने का प्रयास किया। रास्ते में हालत बिगड़ने पर मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान ललई की मौत हो गई। ललई की शादी छह माह पहले शिवानी से हुई थी, जो अब गर्भवती हैं। पति की मौत से शिवानी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed