फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kovid hospitals will get better treatment, results of 48 posts declared

कोविड अस्पतालों में होगा बेहतर इलाज, 48 पदों के रिजल्ट घोषित

Wed, 30 Sep 2020 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kovid hospitals will get better treatment, results of 48 posts declared
रायबरेली। कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करके इलाज के लिए स्थापित किए गए एल-1 और एल-2 अस्पतालों में डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, लैब टेक्नीशियन और लैब सहायकों के 61 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें से 48 पदों का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया।
विज्ञापन

हालांकि डॉक्टरों के सभी पद खाली रह गए हैं। जल्द ही कोविड अस्पतालों में इनकी तैनाती करके मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने का काम शुरू हो जाएगा। जिले में रेलकोच कारखाने में कोरोना के संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए एल-2 स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

रॉयन स्कूल में एल-1 अस्पताल संचालित है। इसके अलावा कई और अस्पताल संचालित कराने का प्रस्ताव है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टरों सहित 61 पदों को भरने के लिए 14 सितंबर को साक्षात्कार हुआ था। इसमें स्टाफ नर्स के 24 पदों के लिए 350 से अधिक अभ्यर्थी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन व लैब सहायक के 12-12 पदों के लिए 100 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की। सीएमओ ने मंगलवार को स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और लैब सहायकों के 48 पदों का परिणाम घोषित कर दिया।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए स्थापित एल-1 और एल-2 अस्पतालों में डॉक्टरों, स्टाफ नर्स आदि पदों के लिए साक्षात्कार कराया गया था।
इसका परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। इसी सप्ताह सभी की तैनाती कर दी जाएगी। कहा कि एनेस्थेटिस्ट के सात और डॉक्टरों के छह पदों के लिए अभ्यर्थी न आने के कारण ये पद खाली रह गए हैं। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है।
जिले के कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए स्टाफ नर्स सपना पाल, अनीता मौर्या, पूनम पांडेय, अंकिता, सतलीमा फात्मा, रूबी सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव, मोहिनी, ऋषभ शुक्ला, आस्था शुक्ला, नीतू कश्यप, प्रीती सिंह, मंजू यादव, पुष्पा यादव, मनीषा पाल, प्रतिभा यादव, विजय लक्ष्मी व रिश्मा का चयन किया गया है।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में कोरोना संक्रमित पुरुष बड़ी संख्या में आते हैं। इसलिए अभिषेक कुमार, मो. गुफरान, मो. वसीम, सूर्यकांत वर्मा व आरपी सिंह का भी चयन स्टाफ नर्स के पद पर किया गया है। जल्द ही इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा।
12 लैब टेक्नीशियन, तीन लैब सहायक और नौ लैब असिस्टेंट के रिजल्ट भी घोषित किए गए हैं। लैब टेक्नीशियन में सत्य प्रकाश शुक्ला, आशुतोष शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, हिमकर दीक्षित, अमित पाल, अनुराग मिश्रा, अंकुर कुमार पटेल, ऋषीकांत, प्रशांत शर्मा, नवीन कुमार चौधरी, मनोज कुमार गौतम व रश्मि कोविड अस्पतालों में काम करेंगे।

लैब सहायकों के पद पर सुमित कुमार पाठक, नितेश कुमार, आलोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शुभम कुमार यादव, लैब असिस्टेंट में अभिषेक कुमार, मुकेश तिवारी, विनय प्रताप सिंह, अनुज श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार वर्मा, शुभम कुमार व शिव प्रताप मौर्या का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed