फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kotwal said from where did so much money come

घर में हुई चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचा शिक्षक, कोतवाल बोले इतने रुपये कहां से आए

Sat, 15 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kotwal said from where did so much money come
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक शिक्षक के घर से नकदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया गया। हद तो तब हो गई, जब पीड़ित शिकायत करने पहुंचा तो कार्रवाई करने की बजाय उलटा कोतवाल पूछने लगे कि इतना पैसा कहां से लाए थे।
विज्ञापन

उसकी बात नहीं सुनी और एफआईआर भी नहीं लिखी। पीड़ित परिवार एसपी की चौखट पर पहुंचा। एसपी श्लोक कुमार ने प्रकरण की जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी संदीप कृष्ण सरकारी शिक्षक हैं। संदीप ने बताया कि चार जनवरी को वह अपने बेटे समर्थ का ऑपरेशन कराने सपरिवार लखनऊ गया था। आठ जनवरी को लौटा तो घर का ताला टूटा पड़ा था। आलमारी से चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब दो लाख का सामान पार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित शिक्षक के मुताबिक घटना के दूसरे दिन वह सदर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल को चोरी होने की जानकारी दी। साथ ही दो लोगों पर चोरी करने का शक भी जताया।
बावजूद घटना की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उलटा कोतवाल उससे पूछने लगे कि इतना पैसा कहां से लाए थे। इससे वह डर गया और कोतवाली से चला आया। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि कोतवाली पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed