{"_id":"094fb7fff370404f9dfa4751ab917028","slug":"kites-decorating-the-market-will-atkelian-small-bhima-and-spider-man-in-the-sky-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंगों का सजा बाजार,आसमान में अठखेलियां करेंगे छोटा भीम और स्पाइडर मैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंगों का सजा बाजार,आसमान में अठखेलियां करेंगे छोटा भीम और स्पाइडर मैन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति (खिचड़ी) को लेकर पतंगों का बाजार सज गया है। धूप खिलने और हवा चलने से पतंगबाजों की बांछें खिली हुई हैं। वहीं बाजार में खरीदारी भी शुरू हो गई है।
इस बार छोटा भीम और स्पाइडर मैन आसमान में अठखेलियां करने को तैयार हैं। शहर के सब्जी मंडी, कैपरगंज, डिग्री कॉलेज चौराह, सुपर मार्केट, बेलीगंज, स्टेशन रोड, कहारों का अड्डा, बस स्टेशन, पुलिस लाइंस, रतापुर चौराहा, गोरा बाजार आदि स्थानों पर दुकानें लगी हैं।
सब्जी मंडी इलाके में पतंग के थोक विक्रेताओं की दुकानें हैं। यहां से शहर के विभिन्न हिस्सों में खुली दुकानों तक पतंग पहुंचती है। मौसम में बदलाव के कारण इस बार आसमान साफ है।
विज्ञापन
धूप खिलने के साथ ही हवा भी चल रही है। ऐसे में पतंगबाजों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सब्जी मंडी के व्यापारी बबलू का कहना है कि बच्चों को लुभाने के लिए कार्टून की पतंगें बाजार में उपलब्ध हैं।
इसमें स्पाइडर मैन, छोटा भीम, मिकी माउस, बेन टेन की सबसे अधिक पतंग की बिक्री होती है। व्यापारी अनीस, राजू का कहना है कि मौसम अच्छा है।
पतंगों की बिक्री भी शुरू हो गई। पतंगबाजों को पतंग से अधिक मंझा का नुकसान उठाना पड़ता है। बाजार में दो रुपये से लेकर 200 रुपये तक के पतंग हैं।
इसमें साधारण पतंग दो से 20 रुपये, डिजाइनर पतंग 80 से 200 रुपये तक की है। इसी तरह चरखे में लिप्टे मंझे की कीमत 40 रुपये से लेकर 700 रुपये तक है। अन्य मंझों की डिमांड सबसे अधिक है।