फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kin of martyred soldiers honored

Raebareli News: शहीद सैनिकों के परिजन हुए सम्मानित

Tue, 25 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kin of martyred soldiers honored
राना बेनी माधव बख्श सिंह मेमोरियम ऑडिटोरियम में कारगिल शहीद राजेंद्र यादव की पत्नी ललिता देवी क
रायबरेली। राना बेनी माधव बक्श सिंह की 222वीं जयंती पर सोमवार को आयोजित भाव सर्मपण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद सैनिकों के परिजनों को शॉल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें लालगंज क्षेत्र की सुमन यादव, ऊंचाहार क्षेत्र की कृष्णावती, डलमऊ क्षेत्र की ललिता देवी और सदर क्षेत्र की ज्ञानवती शामिल रहीं। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों की वीरता का जिक्र भी किया गया।
विज्ञापन


राना बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक समिति की ओर से नवनिर्मित सभागार में आयोजित हुए समारोह में मुख्यमंत्री ने अवध केसरी स्मारिका का विमोचन किया। राना बेनी माधव बख्श सिंह के सम्मान में डाक विभाग का विशेष आवरण (स्पेशल कवर) भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने शहर में नेहरू नगर चौराहा पर स्थापित राना बेनी माधव बक्श सिंह की अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


समिति की तरफ से अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक इंद्रेश विक्रम सिंह, राकेश प्रताप सिंह, राकेश भदौरिया, उमेश सिंह ने त्रिशूल एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। संचालन अर्चना सतीश ने किया। कार्यक्रम में अशोक सिंह, विवेक विक्रम, शिवशंकर सिंह, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शत्रोहन व दिगेंद्र को मिला शौर्य सम्मान
रायबरेली। अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर आयोजित समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पर्यटन संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभिन्न शख्सियतों को भी सम्मानित किया। सूबेदार मेजर शत्रोहन सिंह (कारगिल युद्ध) और मेजर जनरल दिगेंद्र प्रताप सिंह (आपरेशन सिंदूर) को राना बेनी माधव बख्श सिंह शौर्य सम्मान प्रदान किया गया।


डाॅ. शिव बहादुर सिंह भदौरिया साहित्य सम्मान से पद्मश्री डाॅ. विद्या बिंदु सिंह एवं डाॅ. महेशचंद्र दिवाकर को सम्मानित किया गया। अशोक तपस्वी और रोटरी सेवा सदन समिति को वीरा पासी सम्मान मिला। लालचंद्र स्वर्णकार मेधा सम्मान से संस्कार अग्रहरि एवं शौर्य प्रताप सिंह को नवाजा गया, जबकि दिया एवं सेजल को स्व. गजाधर सिंह मेधा सम्मान और महक एवं समीक्षा को स्व. श्रीमती जनक सिंह मेधा सम्मान प्रदान किया गया। अवध क्षेत्र के 15 जिलों से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed