फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Killed a three-month-old girl with a stick

डंडे से वार कर तीन माह की बच्ची को मार डाला

Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Killed a three-month-old girl with a stick
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार रात डंडे से वार कर तीन माह की बच्ची की हत्या कर दी गई। वारदात से दहशत फैल गई। आरोपी युवक नशे की हालत में था।
विज्ञापन

बताते हैं कि उसने डंडा महिला को मारा था लेकिन वह बच्ची को लग गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी जावेद अपनी पत्नी सहरुन व तीन माह की बच्ची रुखतार के साथ गुरु का पुरवा मजरे सूरजकुंडा गांव स्थित बाग में डेरा बनाकर रहता था।
विज्ञापन

वह 15 दिन पहले वहां से यहां आया था। रात में गांव के ही कल्लू से किसी बात को लेकर जावेद का विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि कल्लू नशे की हालत में था। उसने डंडा उठाकर महिला सहरुन को मारा, लेकिन डंडा जाकर तीन माह बच्ची के सिर पर पड़ गया। महिला बच्ची को गोद में लिए थी। डंडा लगने से बच्ची की मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानेदार यशवंत कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर कल्लू को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed