फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   kidnapping of youth

युवक का अपहरण करके जबरन जहर पिला शारदा नहर के पास फेंका

Sun, 29 Dec 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
kidnapping of youth
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का अपहरण करके जबरन जहर पिला उसे शारदा नहर के पास फेंक दिया गया। जानकारी होने पर परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की मानें तो नकाबपोश बदमाशों ने उसे अगवा किया। उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी शिवबरन (23) शहर के एक होटल में काम करता है। सुबह टेंपो में बैठकर सारस होटल के पास उतरा। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसे बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया और उसे शारदा नहर के पास ले गए, जहां पहले से ही एक नकाबपोश बदमाश मौजूद था।
विज्ञापन

बदमाशों ने उसे जबरन जहर पिला दिया। इसके बाद भाग गए। जिला अस्पताल में भर्ती शिवबरन ने बताया कि कुछ घंटे बाद उसे होश आया तो वह वाहन पर बैठकर अपनी दीदी के घर पहुंचा। दीदी ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश भी नहीं। पता नहीं किसने ऐसा किया। कार्यवाहक थानेदार यादुवेंद्र यादव का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed