फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   kidnapped girl student ran home from Lucknow

बीडीसी ने किया छात्रा का अपहरण, लखनऊ से भागकर पहुंची घर

Sun, 03 Oct 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
kidnapped girl student ran home from Lucknow
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक बीडीसी ने छात्रा का अपहरण कर लिया। आरोप है कि बीडीसी पहले उसे उन्नाव और फिर लखनऊ ले गया।
विज्ञापन

किसी तरह छात्रा आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। अब दहशत के चलते छात्रा स्कूल नहीं जा रही है। उसका कहना है कि अगर वह स्कूल गई तो बीडीसी फिर उसका अपहरण कर लेगा।
हद तो तब हो गई, जब तहरीर के बावजूद पुलिस मामले को दबाने की कोशिश करने लगी। थानेदार का दावा है कि जांच में मामला झूठा पाया गया है।
खीरों थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी (17) एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा है। गांव का ही क्षेत्र पंचायत सदस्य आए दिन छेड़छाड़ कर शादी का दबाव बनाता था। कहता था कि मैं बीडीसी हूं तथा मेरी बड़े लोगों तक की पहुंच है। इससे मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

पुत्री के विरोध करने पर उसके पिता व छोटे भाई को जान से मार देने की धमकी देता था। एक अक्तूबर को मेरी पुत्री के विद्यालय से वापस आते समय रास्ते में तमंचा लगाकर आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि आज रात को यदि तुम मेरे साथ नहीं गई तो मैं कल तुम्हारे पिता व भाई को जान से मरवा डालूंगा। इसके बाद बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दो अक्तूबर सुबह जब बेटी नित्यक्रिया के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी उसे जबरन उठाकर पहले मौरावां व बाद में लखनऊ ले गया।
लखनऊ में आरोपी कुछ सामान खरीदने लगा, तभी मेरी बेटी चार पहिया गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकल आई। किसी के मोबाइल से अपने साथ हुई घटना की जानकारी मुझे दी। मैंने अपने साले को वहां भेजा।
इसके बाद उसकी बेटी घर पहुंची। पिता का कहना है कि थानेदार पूरे मामले में पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस आरोपी पक्ष से मिली है। मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह इसकी शिकायत एसपी से करेगा।

थानेदार बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर मिली है। प्रारंभिक जांच में घटना झूठी निकली है। पीड़िता व अन्य से पूछताछ के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed