फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Khushi and Amarnath will go to communicate with the Prime Minister

प्रधानमंत्री से संवाद करने जाएंगे खुशी और अमरनाथ

Thu, 16 Jan 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Khushi and Amarnath will go to communicate with the Prime Minister
रायबरेली। नई दिल्ली में 20 जनवरी को होने वाले प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा 2020 कार्यक्रम के लिए इस जिले से दो विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें छात्रा खुशी केंद्रीय विद्यालय गोरा बाजार की है तो छात्र अमरनाथ केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ का है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के परियोजना कार्यालय से आए पत्र के बाद दोनों विद्यार्थियों और उनके विद्यालयों को सूचना मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों ही विद्यार्थी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

दोनों विद्यालय भी इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में देशभर से विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक जुटेंगे। जिनके साथ प्रधानमंत्री सीधे रू-ब-रू होंगे। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेडमिक और स्पोर्ट्स के संबंध में बेहतरीन विचार रखने पर इस जिले के दो विद्यार्थियों को चयनित किया गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय गोरा बाजार की कक्षा नौ की छात्रा खुशी यादव और केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ के कक्षा 11 के छात्र अमरनाथ शुक्ल शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक गिरजा शंकर मिश्र ने बताया कि दोनों ही विद्यार्थियों को 18 जनवरी को दिल्ली पहुंचना है, जो प्रधानमंत्री के साथ 20 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 21 जनवरी को वापस लौटेंगे।
इसलिए दोनों को कार्यक्रम में शामिल कराने के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। छात्र अमरनाथ शुक्ल शिवगढ़ क्षेत्र के गोविंदपुर मजरे ओसाह का रहने वाला है। उसके पिता नरेंद्र कुमार शुक्ला आर्मी में तैनात थे, जबकि मां माधुरी शुक्ला गृहणी हैं।
बड़ा भाई जयशंकर आर्मी में है तो छोटा भाई अजय शुक्ल कक्षा नौ में पढ़ता है। बड़ी बहन मनोरमा की शादी हो चुकी है तो दूसरी बहन बबली शुक्ल बीए की छात्रा है। अमरनाथ बताते हैं कि ऑनलाइन प्रतियोगिता के दौरान उसने जीवन में संतुलन के बारे में अपनी बात रखी।
विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद करने और उनसे रू-ब-रू होने से हौसला बढ़ता है। उसे बहुत खुशी हो रही है कि ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल रहा है। परिवार भी खुश है।
शहर के फिरोज गांधी नगर की रहने वाली छात्रा खुशी यादव परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने से काफी खुश है। वह इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। उसके पिता अशोक कुमार यादव पहले भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे। अब डलमऊ में ग्राम विकास अधिकारी हैं।
मां पूनम यादव गृहणी हैं तो बड़ी बहन कोमल यादव बीएससी की छात्रा है। खुशी कहती है कि उसमें शिक्षा और खेलकूद पर अपनी बात रखी थी। अगर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में संवाद का मौका मिला तो वह पीएम से इसी मुद्दे पर सवाल पूछेगी।
इस कार्यक्रम के चयनित होना ही गर्व की बात है, जिससे पूरा परिवार खुश है। डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

जिनके कार्यक्रम में भाग लेने का सहमति पत्र और उनके नई दिल्ली जाने की व्यवस्था के बारे में संबंधित विद्यालयों से सूचना मांगी गई है। यह सूचना हर हाल में 16 जनवरी को 3 बजे तक राज्य परियोजना कार्यालय को भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed