{"_id":"6ac2aac8e6d8ab824408412d","slug":"khukris-and-swords-recovered-from-the-locators-house-raebareli-news-c-101-1-rai1002-169121-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लोकेटर के घर से खुकरी और तलवारें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लोकेटर के घर से खुकरी और तलवारें बरामद
Mon, 05 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के मामले में शुक्रवार रात अंबारा पश्चिम गांव निवासी लोकेटर मोहित सिंह के घर हुई तलाशी में पुलिस को खुकरी और तीन तलवारें बरामद हुईं। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट के सर्च वारंट के आधार पर पुलिस ने मोहित के घर करीब पांच घंटे तक तलाशी ली। दिन में शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तलाशी के दौरान लाखों रुपये की नकदी, विभिन्न बैंकों के चेक और डिजिटल डाटा मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इसी दौरान खुकरी और तीन तलवारें भी बरामद हुईं।
एसटीएफ ने 11 नवंबर 2025 को ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि तलाशी के दौरान हथियार बरामद होने पर मोहित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।