फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Keep fighting, don't be afraid: Rahul Gandhi

लड़ते रहें, डरें नहीं : राहुल गांधी

Wed, 21 Jan 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 21 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Keep fighting, don't be afraid: Rahul Gandhi
ऊंचाहार क्षेत्र के उमरान गांव में चौपाल के बाद ग्रामीणों से मिलते राहुल गांधी।
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आम जनता से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें लड़ते रहना है और डरना नहीं है। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार धर्म का आडंबर ओढ़े हुए है, जिसे बेनकाब करना आवश्यक है।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान राहुल ने आगामी पंचायत चुनावों में उम्मीदवारों के चयन और पार्टी की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया। राहुल गांधी ने पार्टी की युवा शक्ति को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस संकेत से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस आगामी पंचायत चुनावों में युवा चेहरों पर भरोसा जता सकती है। पार्टी का मानना है कि युवा जोश और नए विचारों से संगठन को मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया जा सकेगा। आम जनता से मिलकर राहुल ने उनका सुख दुख जाना और निपटारे का भरोसा दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी ने पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सभी से हिम्मत के साथ खड़े रहकर भाजपा की नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मनरेगा बचाओ संग्राम के बांटे पंपलेट, मोदी सरकार को घेरा
रोहनिया (रायबरेली)। उमरन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मनरेगा श्रमिकों को मनरेगा बचाओ संग्राम पंपलेट बांटे। पंपलेट में बताया गया है कि मोदी सरकार श्रमिकों पर चार हमले कैसे कर रही है। यही वजह रही कि राहुल ने अपने भाषण में मोदी सरकार पर जमकर बरसे। मोदी सरकार पर मनरेगा योजना को बंद करने का आरोप लगाया। श्रमिकों को बताया कि कोविड काल में लॉकडाउन के समय में मनरेगा योजना ही श्रमिकों का सहारा बनी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस योजना का कोई लाभ नहीं है। जिस योजना ने आपकी रक्षा की उसे बीजेपी वाले खत्म करने जा रहे हैं। ऐलान किया कि कांग्रेस श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ श्रमिकों की जुटी। इस मौके पर अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा, ऊंचाहार पूर्व विधायक अजय पाल सिंह, प्रवीणपाल सिंह गुलाटी, विजय अग्निहोत्री, रणजीत सिंह, ज्योति प्रसाद, छेदीलाल, शंभूशरण पाल, राकेश सिंह राणा, शाजू नकवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा श्रमिकों की प्रतीकात्मक मूर्ति भेंट की
ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व विधायक अजयपाल सिंह ने मंच पर राहुल गांधी को मनरेगा श्रमिकों की प्रतीकात्मक मूर्ति भेंट की। इसमें महिला श्रमिक के हाथ में फावड़ा व तसला है, जबकि पुरुष श्रमिक हाथ में गैंती लेकर श्रम को प्रदर्शित कर रहा है। राहुल गांधी ने प्रतिमा को हाथ लिया और उसे काफी देर तक देखते रहे। उन्होंने पूर्व विधायक से मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर भी गूफ्तगू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed