फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   JD saw board exam control room in GGIC

जेडी ने जीजीआईसी में देखा बोर्ड परीक्षा का कंट्रोल रूम

Thu, 17 Feb 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
JD saw board exam control room in GGIC
रायबरेली। भले ही अभी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम और केंद्र अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज में बनाए गए बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम को देखा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कंट्रोल रूम की व्यवस्था को और दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेडी ने पहले तो विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया, फिर कंट्रोल रूम को देखा। बोर्ड परीक्षा के दौरान इसी कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी की जाती है।
इस कंट्रोल रूम की व्यवस्था के बारे में पूछा तो बताया गया कि कंप्यूटर लगे हैं, इंटरनेट की व्यवस्था भी है। जेडी ने कहा कि कंट्रोल रूम की बाकी अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर ली जाएं। इसमें किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पहले से सारी तैयारियां पूरी कर लें, जिससे ऐन वक्त पर कोई कमी नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी ने जीजीआईसी की प्रधानाचार्य ममता पाल से शैक्षिक पंचांग के बारे में जानकारी ली और पठन-पाठन के बारे में पूछा। प्रधानाचार्य ने बताया कि आंतरिक प्रयोगात्मक कराया जा रहा है। प्री-बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होंगी। पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है। रिवीजन कराया जा रहा है। परीक्षा की तैयारियां भी चल रही हैं।
अभी नहीं आई केंद्रों की सूची
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए अभी केंद्रों की अंतिम सूची जारी नहीं हुई है। प्रयोगात्मक परीक्षा और बोर्ड परीक्षा दोनों का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। इस जिले में अनंतिम रूप से 103 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे, जिन पर आई आपत्तियों के निस्तारण और जनपदीय समिति के अनुमोदन के बाद संशोधित सूची भी जारी हो चुकी है, पर अब तक अंतिम सूची नहीं आई है।

हालांकि 103 परीक्षा केंद्रों में ही एग्जाम कराया जाना तय माना जा रहा है। वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में 62434 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस ओमकार राणा का कहना है कि इस समय बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक ड्यूटी के लिए शिक्षकों का ऑनलाइन डाटा अपडेट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed