फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   JCB and tractor-trolleys involved in soil mining seize

मिट्टी खनन में लिप्त जेसीबी ट्रैक्टर-ट्राली सीज

Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
JCB and tractor-trolleys involved in soil mining seize
ऊंचाहार (रायबरेली)। कटरा मजरे उसरैना गांव में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके पर खनन कर रहे लोगों से खनन करने वैध कागजात मांगे। न दिखाने पर पुलिस ने जेसीबी व तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात पुलिस को गांव के पास एक खेत में जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर अवैध खनन करने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एनटीपीसी चौकी इंचार्ज अजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी चालक अमरीश कुमार निवासी लालगंज से खनन के लिए जारी किए प्रमाणपत्र दिखाने को कहा, लेकिन उनके पास वैध प्रपत्र नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि अवैध खनन में लगी जेसीबी व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर खनन विभाग को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। उधर मंगलवार की रात कोवताली क्षेत्र के तिवारीपुर में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने एक जेसीबी व छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा है। जिनके खिलाफ पुलिस लिखा-पढ़ी कर रही है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व जेसीबी को पकड़ा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed