फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jawahar Vihar Colony demolished illegal construction

जवाहर विहार कॉलोनी में ढहाया अवैध निर्माण

Wed, 22 Jul 2015 11:37 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
आरडीए की नोटिस को दरकिनार करना कब्जेदार को भारी पड़ गया। बुधवार को सचिव के आदेश पर जवाहर विहार कॉलोनी में आरडीए की जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते लौट गए। रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से जवाहर विहार कॉलोनी में मंजू के नाम से प्लाट आवंटित है। इस भूमि पर पड़ोस की ही वैजंतीमाला ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


निर्माण कराकर कमरा बनवा लिया। मंजू की शिकायत पर आरडीए ने अवैैध कब्जा हटाने की नोटिस जारी की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

करीब एक पखवारा पहले आरडीए की टीम कब्जा हटवाने गई थी, लेकिन विरोध के चलते मायूस होना पड़ा। बुधवार को दोपहर बाद आरडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ढहवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि उक्त जमीन का मंजू के नाम आवंटन है। रजिस्ट्री भी हो चुकी है। अवैध निर्माण हटवाकर आवंटी को कब्जा दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed