{"_id":"61cf4f04c2f13b0fd6088d57","slug":"jan-vishwas-yatra-was-warmly-welcomed-flowers-showered-raibaraily-news-lko6114067119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन विश्वास यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत, बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन विश्वास यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत, बरसाए फूल
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
रायबरेली। भाजपा के जन विश्वास यात्रा का रथ शुक्रवार को उन्नाव से गुलरिहा होते हुए रायबरेली पहुंचा। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया और रथ पर फूल बरसाए गए।
शिवाजी नगर स्थित स्पोर्ट्स मैदान पर रथ यात्रा के पहुंचने पर सीएम योगी ने स्वागत किया। रथ पर सवार होकर सीएम योगी घूमे और कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
रायबरेली के बाद शनिवार को जन विश्वास यात्रा का रथ बाराबंकी जिले पहुंचेगा। रथ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर में जन विश्वास यात्रा का रथ पहुंचने पर सदर विधायक अदिति सिंह ने भारी समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। जिले की सीमा पर यात्रा के पहुंचने पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह और चंद्रप्रकाश त्रिवेदी ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस के हरचंदपुर विधायक राकेश भाजपा में शामिल
रायबरेली। हरचंदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
सीएम ने अंगवस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी के परिवार में उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेश संगठन ज्वॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी व ज्वॉइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह ने राकेश को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस दौरान छतोह ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी के अलावा आठ जिला पंचायत सदस्य, चार प्रधान संघ अध्यक्ष समेत 300 ग्राम प्रधान और 400 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली।