फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jalabhishek sought blessings from Shiva

जलाभिषेक कर शिवजी से मांगा आशीर्वाद

Tue, 14 Jul 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek sought blessings from Shiva
रायबरेली। सावन के दूसरे सोमवार पर जिलेभर में शिव के जयकारे गूंजे। मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन-अर्चन की। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारे लगाए गए। सुबह से ही लोग मंदिरों पर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में लोग बड़ी संख्या में मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। किसी ने जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक किया तो किसी ने बेलपत्र, नीलकमल, कनेर, समीपत्र, दूब, कुशा कमल, राई और फूल चढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन

भक्तों ने धतूरा अर्पित करके भगवान भोलेनाथ को आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी ने लाइन में लगकर बारी-बारी से जलाभिषेक किया। इंदिरा नगर के महाकालेश्वर मंदिर, मलिकमऊ स्थित मलिकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार को क्षेत्र के शिवहोलेश्वर मंदिर में श्रद्धालु का आना-जाना लगा रहा। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक दूसरे सोमवार को क्षेत्र के किलाघाट में नागेश्वर, रानी शिवाला शिव मंदिर, पथवारी देवी मंदिर व शिवालयों में श्रद्धाुलओं ने पूजा-अर्चना की।
सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, दूसरे सोमवार को मटका स्थित बाबा झारखंडेश्वर मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। अमेठी जिले के सिंहपुर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा दतहरेश्वर धाम में जलाभिषेक करने के लिए सोमवार को भक्तों का तांता लगा रहा।
आचार्य चंद्रमणि पांडेय ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस माह में भगवान शिव के भक्त प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते है व शिव को प्रसन्न करने के लिए पालथी पूजन भी करते है।

इंहौना स्थित बाबा रत्नेश्वर धामएराजा फत्तेपुर स्थित झारखंडेश्वर महादेव, सेमरौता में बाबा आनंदेश्वर महादेवएबाबा उजियारनाथ महादेव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर सर्व मंगल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed