फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jai Shri Ram, after Bam-Bam Bhole, now it's Radhe-Radhe's turn: Dr. Mahendra

जय श्रीराम, बम-बम भोले के बाद अब राधे-राधे की बारी : डॉ.महेंद्र

Sun, 26 Dec 2021 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram, after Bam-Bam Bhole, now it's Radhe-Radhe's turn: Dr. Mahendra
परशदेपुर (रायबरेली)। छतोह ब्लॉक मुख्यालय परिसर में रविवार को आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है।
विज्ञापन

बनारस में कॉरिडोर के तहत भगवान शिव का भव्य मंदिर बनाया गया है। एक तरफ अयोध्या में जय श्रीराम हो रहा है तो बनारस में बम बम भोले हो रहा है। अब राधे-राधे होने की बारी है। उनका इशारा मथुरा को लेकर था।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुुए कहा कि जितना विकास इस सरकार में हुआ, उतना विकास कभी नहीं हुुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से गरीबों और किसानों के हित के काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव को जाने वाले मार्ग कच्चे थे। प्रधानमंत्री ने गांव को जाने वाले मार्ग को पक्की सड़क से जोड़ा। आजादी से लेकर आज तक किसान को लोग भगवान कहते थे, लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था।
फसल नष्ट होने पर पूरा मुआवजा नहीं मिलता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से 33 प्रतिशत फसल नष्ट होने पर भी किसानों को फसल का पूरा मुआवजा मिल रहा है।
किसान खाद-बीज के लिए परेशान रहता था पर भाजपा सरकार में किसानों को बराबर खाद-बीज मिल पा रहा है। पहली बार किसान सम्मान निधि से सीधे किसानों के खाता में पैसा भेजा जा रहा है।
योगी सरकार ने किसानों का 34 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। फसलों की खरीद के लिए जगह-जगह क्रय केंद्र बनाए गए हैं और उसका पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा।
मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्की छत दिलाने का काम कर रही है। सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया।
उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए। अब जल जीवन योजन के तहत घर-घर नल लगवाए जाएंगे। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम कर रही है।

संचालन राघवेंद्र पांडेय व प्रिंसू सिंह ने किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, अवधेश सिंह, अभय तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रजपाल पासवान, राजाराम, विवेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed