{"_id":"6a2b0ddae3c867cb7b0aa2e9","slug":"jagatpur-station-house-officer-removed-in-illegal-mining-case-raebareli-news-c-101-1-slko1031-160144-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अवैध खनन मामले में जगतपुर थाना प्रभारी हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अवैध खनन मामले में जगतपुर थाना प्रभारी हटाए गए
विज्ञापन
रायबरेली। उमरी गांव के पास अवैध मिट्टी खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने आठ वाहनों को सीज कर दिया है। वहीं अवैध खनन में संलिप्तता पाए जाने पर एसपी ने जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी को हटा दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस से अवैध खनन की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
मामला संज्ञान में आने पर डीएम और एसपी के निर्देश पर खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा और एसओजी टीम ने बुधवार देर रात छापेमारी की। मौके पर मिट्टी खनन होता मिला। अधिकारियों के पहुंचते ही खनन में लगे लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। टीम ने सात ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खनन एक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की ओर से कराया जा रहा था।
मामले की जांच में थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसपी रवि कुमार ने उन्हें हटाकर वीआईपी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी। एसपी ने बताया कि जगतपुर थाने पर जल्द ही नए प्रभारी की तैनाती की जाएगी।