{"_id":"ee6cd1c5be974567bfe3722db5cde077","slug":"jagatpur-booth-outside-the-soldier-singing-was-heard-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतपुर बूथ के बाहर गाना सुनता मिला सिपाही, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगतपुर बूथ के बाहर गाना सुनता मिला सिपाही, सस्पेंड
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
कानों में ईयर फोन लगा होने के कारण वह अधिकारियों की आवाज नहीं सुन पाया। डीएम ने उसे आवाज दी, लेकिन उसने नहीं सुना। कुर्सी पर ही बैठा रहा। एसपी के पहुंचने पर भी वह उनको पहचान नहीं सका।
इससे डीएम नाराज हुए। एसपी ने सिपाही को तत्काल निलंबित करने का आदेश दे दिया। डीएम व एसपी गुरुवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे जगतपुर कस्बा स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
बूथ के गेट पर बैठा सिपाही नितीश शुक्ला गाना सुनने में मस्त था। उसे अधिकारियों के पहुंचने की भनक तक नहीं लगी। एसपी ने उसे कड़ी फटकार लगाते हुए निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
इससे परिसर में अफरातफरी मच गई। जगतपुर स्थित मतदान केंद्र के गेट के पास प्रत्याशियों ने अपना बूथ बना रखा था। भीड़ अधिक होने के कारण अव्यवस्था भी थी।
मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने गहरी नाराजगी जताई, जिसके बाद सभी को खदेड़ा गया। यहां ब्रह्मा सिंह और विजय गुप्ता को संदिग्ध हालत में मिलने पर हिरासत में ले लिया गया।
नेवादा बाबूगंज में भी कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। बाद में छोड़ दिया गया। सान्हू कुंआ बूथ पर गुरुवार सुबह ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ और एसबीआई के निदेशक हरचंदपुर सिंह के बेटे अनुज के बीच तकरार हो गई।
अनुज पहले से बूथ पर था। विश्वनाथ के पहुंचने पर उसने बूथ से चले जाने का दबाव बनाया। इस बीच विवाद शुरू हो गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।