Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   It was the businessman's wife who had hatched the conspiracy for the theft

Raebareli News: कारोबारी की पत्नी ने ही रची थी चोरी की साजिश

Sun, 01 Nov 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 01 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
It was the businessman's wife who had hatched the conspiracy for the theft
ऊंचाहार। मुंबई के चिक्की कारोबारी के घर हुई चोरी की घटना का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। कारोबारी की पत्नी ने अपने देवर के हिस्से के जेवर हड़पने के लिए चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद किए हैं। महिला जेवर बेचने के लिए बाजार जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे कमोली गांव के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुरनशाहपुर मजरे किसुनदासपुर गांव निवासी अर्जुन यादव के घर 24 अक्तूबर की रात चोरी हुई थी। अर्जुन यादव ने पुलिस को बताया था कि चोर पड़ोसी की अर्धनिर्मित दीवार के सहारे घर में घुसे और बक्से में रखे करीब 28 लाख रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए डलमऊ के सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि कारोबारी की पत्नी प्रीती यादव का अपने देवर से जेवरों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्रीती ने देवर के हिस्से के जेवर हड़पने के लिए चोरी की साजिश रची और घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक, पुलिस की जांच में घर में किसी बाहरी व्यक्ति के आने के साक्ष्य नहीं मिले थे। इससे किसी करीबी के ही घटना में शामिल होने का संदेह हुआ। पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी। इसी दौरान शनिवार को चोरी के जेवर बेचने जा रही प्रीती को कमोली गांव के पास गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसके कब्जे से चोरी के जेवर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



बहन के जेवर नहीं हुए थे चोरी
चोरी की घटना के बाद अर्जुन यादव ने करीबियों पर शक जाहिर किया था। इस संबंध में संवाद न्यूज एजेंसी ने 27 अक्तूबर को खबर भी प्रकाशित की थी। मामले में कारोबारी की बहन का भी झूठ सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बहन के जेवर चोरी नहीं हुए थे। उसने मामले को बड़ा दिखाने के लिए अपने जेवर चोरी होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed