फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   investigation

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक ने अधेड़ को मारी थी गोली

Thu, 12 Aug 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
investigation
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर में शारदा सहायक नहर पर अधेड़ की हत्या के मामले में नई बात सामने आई है। आरोपी युवक ने पत्नी से अवैध संबंधों के चलते अधेड़ को गोली मारी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भड़काने की वजह से आरोपी की पत्नी उससे आए दिन झगड़ा करती थी। इससे वह परेशान रहता था। इससे उसने मृतक को रास्ते से हटाने की ठान ली।
विज्ञापन

पूरे महावीर मजरे गंगेहरा गुलालगंज गांव निवासी शंभू शरण यादव (50) बीकरगढ़ में बने एनटीपीसी के पंप हाउस में नौकरी करता था। बुधवार शाम वह किसी काम से बहेरवा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस घर आते समय वह पुल के पास एक दुकान पर टीवी देखने लगा था। तभी उसके पड़ोस के युवक दिलीप कुमार ने उसे गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि दिलीप की पत्नी और मृतक शंभू शरण के बीच अवैध संबंध थे। पत्नी उससे आए दिन झगड़ा करती थी। इस वजह से वह करीब एक साल से घर की बजाय बाहर खाना खाता था।
शंभूशरण की 15 दिन से कर रहा था रेकी
पुलिस के मुताबिक आरोपी भी एनटीपीसी में मजदूरी करता है। पत्नी के रवैए से वह तीन महीने से कुछ ज्यादा परेशान रहता था। इस पर उसने शंभूशरण को रास्ते से हटाने की ठान ली। वह 15 दिनों से उसकी रेकी कर रहा था।

बताया कि शाम को जब वह शंभूशरण दुकान पर बैठा था। तभी साजिश रची। इसके पहले वह कुछ समझ पाता, उसने उसे गोली मार दी। शंभू शरण आर्थिक तंगी की मार झेल रहे परिवार का एक मात्र कमाने वाला शख्स था। पंप हाउस में नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी तीन बेटियां व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed