फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   India fighters capture T20 league trophy

टी-20 लीग की ट्राफी पर भारत फाइटर्स का कब्जा

Fri, 27 Dec 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
India fighters capture T20 league trophy
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित रायबरेली बिगबैश टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला गुरुवार को भारत फाइटर्स और केएन स्पोर्टिंग के मध्य खेला गया। खिताबी मुकाबले में भारत फाइटर्स ने सफलता अर्जित करके ट्रॉफी अपने नाम की। समापन पर तिरूपति बालाजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में टॉस जीतकर भारत फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। अमन अहूजा ने 44 रन व अनुज श्रीवास्तव ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में केएन स्पोर्टिंग के गौरव पाठक ने तीन विकेट व अभिषेक शुक्ला ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएन स्पोर्टिंग महज 16.4 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। सौरभ सिंह ने सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में भारत फाइटर्स के अर्जित दुबे ने चार विकेट व अमन अहूजा, अमन भदौरिया, सुधांशु सोनकर ने दो-दो विकेट लिए। भारत फाइटर्स ने 54 रन से जीत हासिल की। मैन-ऑफ-द-मैच अमन अहूजा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी और 75 हजार रुपये का चेक दिया गया। उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। आयोजक डब्लू सिंह ने मैन-ऑफ-द सीरीज गौरव पाठक को घोषित किया, जिन्हें 11 हजार रुपये दिए गए। बेस्ट बैट्समैन सौरभ सिंह, बेस्ट बॉलर अमन भदौरिया और बेस्ट फील्डर सुधांशु सोनकर को भी नकद ईनाम दिया गया। इस अवसर पर आशू अग्निहोत्री, प्रणव झा, अमित रजौरिया, अतुल सिंह, डॉ. गीता शर्मा, नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।

जगतपुर विकास क्षेत्र के गोकुलपुर रोझइया में प्रीमियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख दीनशाह गौरा मीना पांडेय ने फीता काटकर किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बैसवारा क्रिकेट टीम एवं बाबा का पुरवा क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। बैसवारा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जिस पर निर्धारित 16 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा का पुरवा की टीम ने 104 रन बनाए। जवाब में उतरी बैसवारा टीम ने मैच जीत लिया। इस मौके पर राम विष्णु चौधरी, राजा तिवारी, अंबिका चौधरी, मोहम्मद कयूम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed