फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Indecency with women workers in vaccination

टीकाकरण में महिला कर्मियों से अभद्रता, तीन घंटे काम ठप

Wed, 19 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Indecency with women workers in vaccination
डलमऊ (रायबरेली)। गोविंदपुरभीरा गांव में टीकाकरण के दौरान तैनात महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने पर महिला कर्मियों ने बुधवार को सीएचसी में एकत्र होकर टीकाकरण ठप कर दिया।
विज्ञापन

इससे सीएचसी में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार और स्वास्थ शिक्षा अधिकारी ललित कुमार मिश्र ने पहुंचकर एएनएम व अन्य कर्मचारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे के बाद टीकाकरण शुरू हो सका। महिला कर्मियों ने सचिव, प्रधान प्रतिनिधि के साथ ही अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीएचसी डलमऊ में बुधवार को सुबह एएनम और अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर टीकाकरण न करने की धमकी देकर कामकाज ठप कर दिया।
मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक ने सीएचओ एकता देवी की समस्या को सुना। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने आरोप लगाया कि मंगलवार को गोविंदपुरभीरा गांव में टीकाकरण के दौरान गांव के कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। टीकाकरण भी करने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि टीके का इंजेक्शन आदि सामान भी उठा ले गए। सीएचओ एकता ने लालगंज कोतवाली में गांव के प्रधान प्रतिनिधि और पंचायत सचिव के साथ अन्य लोगों के विरुद्ध शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीएचसी अधीक्षक के आश्वासन के बाद क्षेत्र में टीकाकरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed