फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Increased pride by winning eight medals in National Championship

नेशनल चैंपियनशिप में आठ मेडल जीतकर बढ़ाया गौरव

Sun, 26 Dec 2021 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Increased pride by winning eight medals in National Championship
रायबरेली। जम्मू-कश्मीर में 18 से 21 दिसंबर तक हुई 27वीं नेशनल थांगता चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने आठ पदक जीते हैं। इस टीम में सबसे ज्यादा 19 खिलाड़ी रायबरेली जिले से शामिल थे, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर यूपी टीम को सफलता दिलाई।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप में जाने से पहले यूपी टीम के सभी खिलाड़ियाें का ट्रेनिंग कैंप भी इसी जिले में लगा था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश थांगता एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार मौर्य ने बताया कि यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रायबरेली की खिलाड़ी अपूर्वा मौर्या ने सब जूनियर बालिका वर्ग में असम को हराकर उत्तर प्रदेश को पहले पदक के रूप में ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सब जूनियर बालक वर्ग में अभिराज और आदित्य मौर्य ने भी ब्रांज मेडल जीते। इसी तरह आकांक्षा पांडेय और विवेक गुप्ता ने अपने-अपने वर्गों में सिल्वर मेडल अर्जित किया। विश्वास शर्मा और दिवाकर पाल को ब्रांज मेडल मिला। सीनियर महिला वर्ग में ज्योति मौर्या ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। विजेताओं को थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव विनोद शर्मा एवं प्रेम कुमार सिंह ने सम्मानित किया।

इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व दिव्यांश मिश्रा, अभिषेक सिंह, विवेक गुप्ता, विश्वास शर्मा, विष्णुकांत त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, समर सोनी, अपूर्वा मौर्या, श्वेता सिंह, शिवम लोधी, आदित्य मौर्य, सुधा मौर्य, आकांक्षा पांडेय, साक्षी पांडेय, श्रेया सिंह, दिवाकर पाल, अभिराज, प्रतिमा मौर्या, अतुल कुमार मौर्य, अभिनव सिंह, शिवम यादव, शक्ति मौर्या, ज्योति मौर्या समेत 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें रायबरेली के 19, प्रतापगढ़ के तीन और सुल्तानपुर का एक खिलाड़ी शामिल था। इस उपलब्धि पर टीम मैनेजर श्याम बाबू मौर्य, विवेक कुमार मौर्य, प्रतिमा मौर्या, अतुल मौर्य आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed