{"_id":"afe2ddc5a92a57e9dfacaa74705c35bb","slug":"in-the-current-quad-landed-killing-the-elderly-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर में उतरा करंट, बुजुर्ग चालक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर में उतरा करंट, बुजुर्ग चालक की जान गई
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुलसे श्रमिकों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। ऐरी डीह गांव निवासी रत्नेश के खेत में ट्रैक्टर से आलू की बोआई चल रही थी। गांव का ही बिंदेश्वरी (62) ट्रैक्टर चला रहा था।
गांव के ही धर्मपाल, मनोज, पियारे और सजनलाल ट्रैक्टर पर बैठे थे। खेत के ऊपर से करहिया फीडर की लाइन गुजरी है। बताते हैं फीडर के तार काफी ढीले हैं। बोआई के दौरान ही तार ट्रैक्टर के साइलेंसर में छू गए।
इससे करंट की चपेट में आए बिंदेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धर्मपाल और मनोज झुलस गए। पियारे और सजनलाल ने कूद कर अपनी जान बचाई।
ग्रामीणों ने धर्मपाल और मनोज को पीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सलोन उपकेंद्र के जेई अरविंद कुमार का कहना है कि जांच करा कार्रवाई की जाएगी।