फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In response to the SP MLA, the BJP also sat on the dharna.

सपा विधायक के जवाब में भाजपाई भी बैठे धरने पर

Tue, 22 Feb 2022 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
In response to the SP MLA, the BJP also sat on the dharna.
रायबरेली में सोमवार को रोहनिया ब्लॉक के मठ मजरे उमरन गांव में लोगों को समझाते एसडीएम राजेश कुमार - फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार विधानसभा के रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के मठ मजरे उमरन गांव में सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान सपा और भाजपा के समर्थक आमने-सामने आ गये। सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने भाजपाइयों पर पैसा बांटने, जबकि भाजपाइयों ने सपाइयों पर दो कार्यकर्ताओं को बंधक बनाने, वाहनों में शराब, असलहा रखने का आरोप लगाया। एक तरफ सपा विधायक दो दूसरी तरफ भाजपा के नेता धरने पर बैठ गये। सूचना पर सलोन सीओ इंद्रपाल सिंह व एसडीएम ऊंचाहार राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने कुछ वाहनों को कब्जे में लिया है। सपा विधायक ने चुनाव आयोग से भाजपा प्रत्याशी पर पैसा बांटने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र में मठ मजरे उमरन गांव में दोपहर बाद भाजपा के दो समर्थक प्रचार कर रहे थे। सपा कार्यकर्ता भी गांव में प्रचार में थे। भाजपाइयों का आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं पर पैसा बांटने का आरोप लगाते हुए मारपीट की और दो कार्यकर्ताओं को गाड़ी में बंद कर दिया। इसकी खबर हुई तो भाजपा नेता बृजेश सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गये। उधर, सपा प्रत्याशी व विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और भाजपा पर पैसा बांटने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गये। खबर से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह, एसडीएम राकेश कुमार, सलोन कोतवाल संजय त्यागी, ऊंचाहार कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के कहने पर सपा विधायक समर्थकों के साथ वहां से चले गए, लेकिन भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहे। इस दौरान मौके पर पांच गाडिय़ां भी पकड़ी गई। उधर, ऊंचाहार के सपा प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली से शिकायत की है कि विकासखंड रोहनिया के ग्राम उमरन में भाजपा प्रत्याशी अमर पाल मौर्या की ओर से पैसा बंटवाया जा रहा है। पैसा बांटने का ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग भी है। उधर, भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य का कहना है कि सपाइयों की ओर से पैसा बांटा जा रहा था। स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी मिला हुआ है। चुनाव बाद इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा और भाजपा के समर्थकों के बीच विवाद हुआ है। सपा विधायक ने भाजपा पर पैसा बांटने का आरोप लगाया है। विधायक की तरफ से जो ऑडियो-वीडियो दिया गया है, उसकी जांच कराई जा रही है। भाजपाइयों ने सपा की गाडिय़ों में असलहा, शराब होने का आरोप लगाया है। वाहनों की तलाशी कराई जा रही है। पूरी जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार, एसडीएम ऊंचाहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed