{"_id":"6a3430c20ef7be23ca078e79","slug":"illegal-felling-racket-busted-33-logs-seized-raebareli-news-c-99-1-brp1010-150200-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अवैध कटान का भंडाफोड़, 33 बोटा लकड़ी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अवैध कटान का भंडाफोड़, 33 बोटा लकड़ी सीज
Thu, 18 Jun 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। वनकटवा रेंज क्षेत्र के ग्राम महादेवबांकी में अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई और ढुलाई का मामला सामने आया है। बुधवार शाम वन विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लकड़ी और वाहन को सीज कर दिया गया। 33 नग खैर का बोटा तथा करीब दो क्विंटल जलौनी लकड़ी बरामद हुई।
मामले में बनकटवा रेंज द्वारा ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 26/41 एवं उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा 4/10 के तहत रेंज केस संख्या 16/26-27 दर्ज किया गया है। रेंजर शत्रुहन लाल ने बताया कि बरामद लकड़ी और वाहन को सीज कर दिया गया है। एसएसबी 9वीं वाहिनी के बीओपी गंधैलानाका को गुप्त सूचना मिली कि महादेवबांकी गांव के पास बिना अनुमति खैर के पेड़ों की कटाई की जा रही है।
सूचना की पुष्टि के बाद वन विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। तलाशी के दौरान एक लाल रंग के ट्रैक्टर में खैर की लकड़ी (बोटा) लदी मिली। ट्रैक्टर चालक अटल बिहारी निवासी भितवरिया कला मौके पर मौजूद था। पूछताछ में चालक खैर के पेड़ों की कटाई और ढुलाई संबंधी कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर और लकड़ी को वनकटवा रेंज कार्यालय पहुंचाया।