फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Illegal arms factory caught

अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory caught
सलोन (रायबरेली)। ऑपरेशन पाताल लोक के तहत सलोन कोतवाली पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए निर्मित, अर्धनिर्मित शस्त्र बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि रविवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि राजापुर चकबीबी स्थित एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे के समीप दो युवक असलहा बनाकर उसकी सप्लाई करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर छापामारी की गई तो दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों तस्कर तमंचा बनाकर कही बेचने की फिराक में निकल रहे थे।
गिरफ्तारी के दौरान बड़ी मात्रा में तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि गुन्नू का पुरवा निवासी सुनील यादव और रसूलपुर निवासी रवि कुमार को पकड़ा गया है। मौके से तीन तमंचे, 12 बोर के दो अर्धनिर्मित तमंचे के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed