फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   If demands are not met, there will be a sit-in

Raebareli News: मांगें पूरी न हुईं तो होगा धरना

Mon, 01 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
If demands are not met, there will be a sit-in
रायबरेली। उत्तर माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को मंडल मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल के आवास में हुई। बैठक में 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में हुए धरने की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


मंडल मंत्री ने कहा कि धरने में उठाई गईं मांगों के संबंध में प्रगति जानने के लिए 10 सितंबर को डीआईओएस से मिलकर वार्ता की जाएगी। इसके बाद भी समस्याएं निस्तारित न हुईं तो 16 सितंबर से डीआईओएस कार्यालय में बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि जिन इकाइयों की सदस्यता अभी नहीं प्राप्त हुई है, वे अपनी इकाई की सदस्यता तत्काल जिला संगठन को उपलब्ध करा दें। आगामी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता बनाने के लिए भी तेजी दिखाए। इसके लिए प्रत्येक तहसील के जिला उपाध्यक्ष, जिला संयुक्त मंत्री, तहसील संयोजक एवं सह संयोजक को दायित्व सौंपे जा चुके हैं। शाखा अध्यक्ष और शाखा मंत्री भी अपनी इकाई के सभी शिक्षकों को मतदाता बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंत्री शैलेश कुमार बाजपेयी ने कहा कि 16 सितंबर से होने वाले धरने में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, शिक्षक विधायक समेत कई पदाधिकारी भी आएंगे। बैठक में शिक्षकों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने शिक्षकों से कहा कि एकता के साथ संघर्ष के लिए तैयार रहें। इस मौके पर श्याम नारायण सिंह, राजेश कुमार बाजपेयी, धर्मेश कुमार, कमलेश कुमार, रामजी लाल, प्रदीप कुमार, धर्मराज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed