{"_id":"68dc31fca34e32bde80ad050","slug":"idols-will-be-immersed-on-the-banks-of-sai-raebareli-news-c-101-1-slko1031-142027-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सई के किनारे प्रतिमाओं का होगा विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सई के किनारे प्रतिमाओं का होगा विसर्जन
Wed, 01 Oct 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। राजघाट स्थित सई नदी के किनारे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। नगर पालिका की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नदी के किनारे तालाब खोदवाया जा रहा है। लाइटें भी लगवाई जा रही हैं। साफ-सफाई के लिए टीम गठित की गई है।
मंगलवार को सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार और एसडीएम सदर प्रफुल्ल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। सीओ सदर का कहना है कि प्रतिमा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए सिपाहियों की तैनाती होगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि समय से पहले प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां करा ली जाएंगी। तालाब खोदवाया जा रहा है। लाइटें लगवाई जा रही हैं, ताकि शाम के वक्त भी भक्तों को प्रतिमा विसर्जन के दौरान परेशानी न हो। विसर्जन स्थल पानी की व्यवस्था के लिए पालिका के पांच टैंकर उपलब्ध रहेंगे।